किशनगंज जिले के विभिन्न नियोजित शिक्षक संगठनों के एक शिष्टमंडल ने डीईओ को ज्ञापन सौंपा. नियोजित शिक्षकों के द्वारा अपने हक के लिए एक मंच पर आकर नियोजित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है. इसी के तहत् 12 जनवरी को मोर्चा के नेतृत्वकर्ताओं के आह्वन पर बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियुक्ति प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त नियमावली 2020 के अनुसार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की मूल कोटि के शिक्षक के पद पर योगदान की तिथि अथवा अनुमान्य प्रशिक्षण अर्हता प्राप्त करने की तिथि जो बाद की तिथि हो, से 12 वर्ष की लगातार संतोषजनक सेवा के आधार पर अगले वेतनमान स्नातक कोटि में प्रोन्नति हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन देने में मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, सचिव मो जहांगीर आलम, शाहजाद आलम राजा, पंकज कुमार बोसाक कोषाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ किशनगंज, बदर आलम, नूर जमाल, तौहिद काजमी, नरेश दास, मो0 अवेश करनी, जयंत कुमार, असगर मोबिन, अब्दुल कादिर, फारूक आजम, मो0 जाफर हुसैन, मुकेश कुमार साह, सत्य नारायण सिंह, मो0 एजाज कमर, कुंज बिहारी, गोश आजम, मनोज कुमार यादव, सुशील कुमार, इजहार आलम, शाहनवाज आलमी सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
