तातपौआ पंचायत की चार सड़कों किया सर्वे

विधायक गोपाल अग्रवाल की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने तातपौआ पंचायत की चार बदहाल सड़कों का सर्वे किया है, जिससे जल्द निर्माण की उम्मीद जगी है.

पौआखाली के प्रतिनिधि के अनुसार

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगातार सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत तातपौआ पंचायत की चार महत्वपूर्ण सड़कों का विभागीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन किया है.

सर्वे के दौरान एनएच-327ई गंभीरगढ़ से मुर्दाडांगी तक जाने वाली कच्ची सड़क जो मौजूदा समय में काफी दयनीय स्थिति में है. इसके अलावे सुखानी बॉर्डर रोड से कादोगांव बाजार तक जाने वाली सड़क, एसएसबी बीओपी से कादोगांव बाजार जाने वाली सड़क तथा बिंदनगर से झांटीबाड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क मुख्य रूप से शामिल है. गौरतलब है कि, इनमें से कुछ कच्ची सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभागीय सर्वे के बाद इन सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी. सर्वेक्षण के दौरान भाजपा नेता गौतम चंद्रवंशी भी मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों के सुधार के लिए विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल से मिलकर पहल की गई थी. विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के लगातार प्रयास से विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे से क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >