टेढ़ागाछ में सड़क की बदहाली ने खोली विकास के दावों की पोल, गड्ढों-जलजमाव से बेहाल ग्रामीण

किशनगंज के कालापहाड़ गांव में मुख्य सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलकान हैं. गहरे गड्ढे और जलजमाव के कारण आवागमन दूभर हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है.

किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड की डाकपोखर पंचायत के कालापहाड़ गांव के वार्ड संख्या 5 में मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलजमाव होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है.

गड्ढों और पानी के बीच चलने को मजबूर लोग

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर पानी जमा रहने से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों और जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना काम के सिलसिले में आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है.

विकास के दावों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में विकास के दावे लगातार किये जाते हैं, लेकिन कालापहाड़ की मुख्य सड़क की स्थिति उन दावों की जमीनी तस्वीर दिखा रही है. वर्षों से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है.

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थिति की तत्काल जांच कराने, गड्ढों को भरने और समुचित जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के साथ समस्या और गंभीर हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >