विद्यार्थियों ने कृषि महाविद्यालय का किया परिभ्रमण

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढ़ीमारी पश्चिम भाग के प्रधान शिक्षक अवेश करनी के नेतृत्व में बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर निकले

कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढ़ीमारी पश्चिम भाग के प्रधान शिक्षक अवेश करनी के नेतृत्व में बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर निकले. बच्चों को डॉ कलाम कृषि विद्यालय का भ्रमण कराया गया. यहां बच्चों को शिक्षकों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा कई वैज्ञानिक यंत्रों से अवगत कराया और उसका महत्व भी बताया. इसके बाद बच्चों को कई अन्य स्थानों का भी भ्रमण कराया गया तथा उनके महत्व को बताया गया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने सरकार की ऐसी योजनाओं का प्रशंसा करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ समय-समय पर बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण भी जरूरी है. इससे बच्चों का मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है. शैक्षणिक परिभ्रमण पर बच्चों के साथ गुफरान अहमद, पंचायत समिति मंजूर अहमद, वार्ड मेंबर बबलू चौपाल, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, विद्यालय समिति की सचिव देवकी देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan bhagat

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >