छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभाव की दी जानकारी

छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभाव की दी जानकारी

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के अंतर्गत तंबाकू निषेध एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन, धूम्रपान एवं अन्य नशे की आदतों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में एनजीओ राहत फाउंडेशन की चेयरमैन सह अधिवक्ता डॉ फरजाना बेगम उपस्थित रही. उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने तंबाकू नियंत्रण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी तथा युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ कोमल द्वारा किया गया. आयोजन समिति में डॉ शिव, डॉ अनुज तथा डॉ आकृति ने सक्रिय योगदान दिया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने का शपथ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >