चोरी किया गया बॉयलर बरामद, गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में जुटी पुलिस

प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुटी हुई थी.

किशनगंज शहर के रूईधासा स्थित एक एनजीओ के द्वारा संचालित निर्माणाधीन मध्याह्न भोजन की रसोई से बॉयलर चोरी मामले में सदर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित हर्ष कुमार दिल्ली का रहने वाला है. पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने चुराया गया बॉयलर भी बरामद कर लिया है. पुलिस पता लगा रही है कि चोरी में और कौन कौन से लोग शामिल हैं. मामले में गुरुवार को निर्माणाधीन मध्याह्न भोजन की रसोई से बॉयलर चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई थी. प्राथमिकी जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक विकास मंच के सचिव आनंद कुमार प्रियदर्शी के आवेदन पर दर्ज करवाई गई थी. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुटी हुई थी. इसी मामले में पुलिस ने पहले उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. एनजीओ जन चेतना जागृति विकास मंच विद्यालयों में पका हुआ भोजन पहुंचाती है. इसी संस्था के द्वारा रूईधासा में भी रसोई घर का निर्माण करवाया जा रहा था जिसकी देखरेख का जिम्मा एनजीओ के एक कर्मी को दिया गया था. उक्त स्थल से बॉयलर की चोरी कर ली गई थी. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि निर्माणधीन रसोई से बॉयलर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.जिससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >