सड़क हादसे में देवदूत बने एसएसबी के जवान, घायल बाइक सवार का कराया प्राथमिक उपचार

दो बाइकों की टक्कर में एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क हादसे में अक्सर लोग देखकर निकल जाते हैं. जब कोई ऐसी हालत में घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया जाता है तो यह लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है

किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार टक्कर गयी. इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. मानवता का परिचय देते हुए सशस्त्र सीमा बल के जवानों उसे सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

घटना के वक्त उसी मार्ग से सशस्त्र सीमा बल के जवानों का एक काफिला गुजर रहा था. सड़क पर घायल व्यक्ति को तड़पता देख जवानों ने तुरंत अपनी गाड़ियां रोकीं और तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला.

मौके पर ही दिया फर्स्ट एड

एसएसबी के जवानों ने बिना वक्त गंवाए घायल व्यक्ति को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. जवानों ने अपने पास मौजूद मेडिकल किट से घायल को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उसका खून बहना बंद हुआ और हालत स्थिर हुई.

अस्पताल में कराया भर्ती

स्थिति नियंत्रण में आने के बाद जवानों ने घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से नजदीकी निजी क्लिनिक में आगे के इलाज के लिए भिजवाया. जवानों की इस मानवता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जमकर सराहना की है. लोगों का कहना है कि अगर जवान सही वक्त पर मदद न करते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >