भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ायी चौकसी

नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग

दिघलबैंक . आगामी आने वाली पर्वो को लेकर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई हैं.सीमा पर असामाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर सोमवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की सिंघीमारी मुख्यालय की बीओपी कोढ़ोबाड़ी के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देश के अधिकारियों ने भारत नेपाल बॉडर पर करीब 5 किलोमीटर पैदल मार्च किया. संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे बीओपी प्रभारी एएसआई दिलीप घोष ने बताया कि पेट्रोलिंग के साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं.इस दौरान दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की.वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है.इस पेट्रोलिंग में नेपाल के एपीएफ एसआई सहित दोनों देश के दर्जनों जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >