एसएसबी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, बच्चों की शिक्षा पर जोर

एसएसबी 12वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय पलसा के एसएसबी अधिकारी व स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया.

दिघलबैंक( किशनगंज). एसएसबी 12वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय पलसा के एसएसबी अधिकारी व स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता कंपनी प्रभारी इंस्पेक्टर गोपाल प्रसाद ने की.बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र का समुचित विकास तभी होगा जब सीमावर्ती क्षेत्र के लोग शिक्षा को महत्व देंगे. अपने परिवार के सभी लोगों को शिक्षित करेंगे. शिक्षा के अभाव के कारण ही युवा भटक जाते हैं. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पर जोर दिया.कहा बच्चियों को शिक्षित करना बहुत जरूरी हैं. खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में अशिक्षा के कारण लोग गलत रास्तों पर उतर जाते है.उन्होंने कहा शिक्षा का महत्व सभी को समझना चाहिए तथा अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करें.उन्होंने परीक्षा पे चर्चा के बारे में बताया. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रहे तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन की रोकथाम को लेकर की लोगों को विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में बढ़ रहे जनसंख्या एक बड़ी समस्या हैं. बढ़ रहे जनसंख्या की रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया.उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में एसएसबी पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है.इसमें ग्रामीणों का सहयोग बहुत जरूरी है.बिना ग्रामीणों के सहयोग से पूरी तरह तस्करी पर अंकुश लगाना संभव नहीं है. बैठक में एसएसबी अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

एसएसबी व एपीएफ जवानों ने की गश्त

दिघलबैंक. सीमा पर असमाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर सोमवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की ई कंपनी मुख्यालय सिंघीमारी की बीओपी मंदिर टोला के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देश के अधिकारियों ने भारत नेपाल बॉडर पिलर संख्या 143/3 से 143/18 तक करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च किया. सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए दोनों देश के अधिकारी ने पेट्रोलिंग किया.दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की.वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है. इस पेट्रोलिंग का नेतृत्व एसआई जीडी राम कृष्ण ओझा ने किया.इस पेट्रोलिंग में नेपाल के एपीएफ व एसएसबी के दर्जनों जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >