एसएसबी विद्युत वायरिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन

सशस्त्र सीमा बल की 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित 21 दिवसीय विद्युत वायरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को वाइब्रेंट विलेज चूर्ली स्थित उच्च विद्यालय में किया गया

ठाकुरगंज सशस्त्र सीमा बल की 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित 21 दिवसीय विद्युत वायरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को वाइब्रेंट विलेज चूर्ली स्थित उच्च विद्यालय में किया गया. समापन समारोह कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एसएसबी द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं. प्रशिक्षण में शामिल ग्रामीण युवाओं ने 24 जनवरी से 19 फरवरी तक विद्युत वायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया. कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य मो. मुस्ताफ, देश बंधु व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सिलीगुड़ी की प्रबंधक अर्पिता बरुआ सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. कमांडेंट ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे. अंत में प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >