सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी व पुलिस सतर्क

बुधवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी सी समवाय, पलसा व कोढ़ोबारी पुलिस ने संयुक्त तत्वावधान में गश्ती की

दिघलबैंक बुधवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी सी समवाय, पलसा व कोढ़ोबारी पुलिस ने संयुक्त तत्वावधान में गश्ती की. इस दौरान गांव शिमलदांगी एवं आसपास के सीमा क्षेत्र का दौरा किया गया. इस दौरान एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट सूरज कुमार शाह के नेतृत्व में कुल सात जवान शामिल हुए, जबकि बिहार पुलिस की ओर से उप निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में चार पुलिसकर्मी ने हिस्सा लिया. नेपाल की वर्तमान परिस्थिति, सीमा पर सुरक्षा की स्थिति और हाल की बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा और सीमा की रक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए एसएसबी एवं पुलिस सतर्क हैं. साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनजान व्यक्ति की जानकारी तत्काल सुरक्षा बलों को दें. बैठक में यह भी कहा गया कि ग्रामीणों के सहयोग से ही सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों, तस्करी और अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है. सहायक कमांडेंट श्री सूरज कुमार शाह ने कहा कि एसएसबी का लक्ष्य न केवल सीमा सुरक्षा है, बल्कि सीमावर्ती समाज की सुरक्षा, विकास और शांति बनाए रखना भी है. संयुक्त गश्त के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >