श्रावणी मेला के लिए 10 जुलाई से स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

श्रावणी मेला के लिए 10 जुलाई से स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

ठाकुरगंज. श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें डिब्रूगढ़-देवघर, कटिहार-देवघर और कटिहार-मनिहारी के बीच चलेगी. इस बात की जानकारी पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. बताया कि स्पेशल ट्रेन संख्या 05926 (डिब्रूगढ़ – देवघर) स्पेशल 10 जुलाई से नौ अगस्त, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को डिब्रूगढ़ से 09:40 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन देवघर 20:25 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 05925 (देवघर – डिब्रूगढ़) स्पेशल 11 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को देवघर से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन डिब्रूगढ़ 08:30 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 23-23 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 05716 (कटिहार-देवघर) स्पेशल 10 जुलाई से 07 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को कटिहार से 14:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन देवघर 04:15 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 05715 (देवघर – कटिहार) स्पेशल 11 जुलाई से 08 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को देवघर से 05:45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन कटिहार 21:20 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 05-05 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 07540 (कटिहार-मनिहारी) स्पेशल 01 से 31 जुलाई, 2025 तक प्रतिदिन कटिहार से 20:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन मनिहारी 21:30 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 07539 (मनिहारी-कटिहार) स्पेशल 02 जुलाई से 01 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन मनिहारी से 05:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन कटिहार 06:00 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 31-31 फेरों के लिए चलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >