एसपी ने चार लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

एसपी ने चार लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

किशनगंज. एसपी सागर कुमार ने विभिन्न थानों पदस्थापित चार पुलिस पदाधिकारियों से कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप मेंस्पष्टीकरण पूछा है. संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है. मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण द्वारा दिघलबैंक थाना के मालखाना का प्रभार न देने, बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामलखन चौधरी द्वारा दिघलबैंक के कई कांडों का प्रभार न देने, गंधर्वडांगा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामजी शर्मा द्वारा अनुसंधान हेतु लंबित जिले के सबसे पुराने कांड 35/12 में कांड दैनिकी नहीं लिखने के आरोप में व दिघलबैंक थाना में पदस्थापित हृदयानंद मांझी द्वारा कांड का प्रभार लंबित रखकर अनुसंधान बाधित करने के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >