पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी में रूबरू हुए एसपी

पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी में रूबरू हुए एसपी

अपराधियों व माफियाओं पर अंकुश लगाने में जनप्रतिनिधि व जनता दें सहयोग : एसपी

बहादुरगंज. बहादुरगंज थाना परिसर में जनसुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के बिना आपकी उम्मीदों व समस्याओं का समाधान संभव नहीं है. निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए किसी भी दलाल या बिचौलिए की कोई जगह नहीं है, हमारे पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी इस बात की गांठ बांध लें.

एसपी ने कहा कि जहां तक माफियागिरी व अपराध पर अंकुश लगाने की बात है, तो जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक होने के नाते आप भी पारदर्शी पुलिसिंग में सहयोग दें. इससे न केवल पीड़ितों को सही न्याय मिलेगा, बल्कि समय रहते अपराध पर स्वतः अंकुश लग जाएगा और पुलिसकर्मी भी सम्मानित महसूस करेंगे.

इन तीन प्रमुख ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा और अपील

एसपी ने अपील की कि किसी भी तरह के नशे के कारोबारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ड्रग्स या अन्य नशे के आदी हो चुके लोगों से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाएं. उन्होंने बताया कि किशनगंज पुलिस में अब नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने भी इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. साइबर फ्रॉड और अपराध से बचाव को लेकर एसपी ने सभी को जागरूक बनने की सलाह दी. उन्होंने विशेष रूप से सचेत किया कि अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉलिंग व संदिग्ध लिंक्स से पूरी तरह परहेज करें और खुद को सुरक्षित रखें. ट्रैफिक नियमों पर टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है. लोग सिर्फ पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई और चालान से बचने के लिए ही हेलमेट या सीटबेल्ट का इस्तेमाल न करें, बल्कि यह उनकी अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है.

इससे पहले जनसंवाद में मौजूद स्थानीय लोगों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं रखीं व पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई, जिस पर एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में एसडीपीओ खुसरू सिराज, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिलशाद खान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान, पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय झा, मुखिया साकिर आलम, नगर पार्षद संजय भारती, पार्षद बंटी सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा, जदयू के डॉ नजीरुल, कांग्रेस के मेहंदी हसन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >