एसपी ने दिघलबैंक थाने का किया निरीक्षण

एसपी ने दिघलबैंक थाने का किया निरीक्षण

दिघलबैंक. सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने दिघलबैंक थाना का निरीक्षण किया. एसपी श्री कुमार थाना पहुंचकर थाना परिसर का जायजा लिया.साफ- सफाई एवं आमजनों के बैठने की जगह एवं पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था को देखा. इसी क्रम में हाजत, मालखाना एवं पुलिस अधिकारी एवं गार्ड की रहने की जगह को देखे. लंबित कांडों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इसके बाद थाने में रखे सभी अभिलेखों को की जांच की तथा कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अपराधी बच नहीं पाए. यह सुनिश्चित करें. कांडों के निष्पादन से पूर्व मामले की सही तरीके से जांच की जाए. ताकि कोई निर्दोष बेवजह परेशान न हो. साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, मद्य निषेध को ले थाना क्षेत्र में कड़ाई से लागू करने के साथ ही भूमि विवाद मामलों का जल्द निष्पादन करें. साथ ही लंबित जमीनी विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन जल्द से जल्द करें. किसी दो समुदाय के बीच का भूमि विवाद का निष्पादन जल्द से हो और इस बात का ख्याल रहे आपसी सौहार्द बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >