Bibiganj Police Station Inspection: किशनगंज के बीबीगंज थाना में शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, विभिन्न अभिलेखों और शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने थाने में दर्ज कांडों के अनुसंधान और निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान एसपी ने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और थाना स्तर पर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके प्रति संवेदनशीलता के साथ प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा.
पर्व-त्योहार को लेकर बढ़ाएं सतर्कता
एसपी संतोष कुमार ने कहा कि अक्टूबर माह में कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आयोजित होने हैं. ऐसे में थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को पहले से चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके.
Bibiganj Police Station Inspection: जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से समन्वय पर जोर
एसपी ने थाना स्तर पर जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.
एसपी के अनुसार, आम लोगों के सहयोग और पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय से पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सकता है. उन्होंने थाना स्तर पर नियमित पुलिसिंग के साथ आम लोगों के बीच विश्वास बनाए रखने पर भी जोर दिया.
Also Read: बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान
Also Read: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये
