7.5 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर बहादुरगंज पुलिस ने की कार्रवाई

बहादुरगंज. गुप्त सूचना पर बहादुरगंज पुलिस ने एनएच 327ई दारुलउलूम चौक के समीप 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुनील कुमार, पिता पृथ्वीचंद्र साह, थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है. वह वर्तमान में हनुमान बाग प्रभात कॉलोनी पूर्णिया में रहता है. मिली सूचना के अनुसार, जैसे ही बंगाल के रास्ते बाइकसवार के शराब लेकर पूर्णिया की तरफ जाने की जानकारी मिली, बहादुरगंज पुलिस ने दारुल उलूम चौक समीप मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान ठाकुरगंज की ओर से आ रही काले रंग की बीआर11बीयू 0221 नंबर की बाइक पर सवार तस्कर ने सामने से पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, पर पुलिस ने खदेड कर तस्कर को पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में बाइक में छिपाकर रखेीअलग-अलग ब्रांड की कुल 7.5 लीटर विदेशी शराब मिली. बहादुरगंज पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में किशनगंज जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >