25 ग्राम ब्राउन शुकर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार की शाम को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 25.56 ग्राम ब्राउन शुगर व 6655 रुपए नेपाली करेंसी बरामद किया है

दिलबैंक पुलिस ने शुक्रवार की शाम को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 25.56 ग्राम ब्राउन शुगर व 6655 रुपए नेपाली करेंसी बरामद किया है. नेपाली नंबर प्लेट लगी एक बाइक भी जब्त किया गया है. पकड़ा गया आरोपित पूनम लिम्बु नेपाल के झापा जिले के शिवसताक्षी का रहने वाला है. किशनगंज पुलिस के द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि शुक्रवार को दिगलबैंक थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 25.56 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, 6655 नेपाली करेंसी तथा नेपाली नंबर प्लेट लगी एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई. जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पकड़ा गया आरोपित भारत-नेपाल सीमा के रास्ते अवैध ड्रग्स की सप्लाई करता था. सीमावर्ती इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. दिगलबैंक थाना की पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >