सुखानी थाना में पदस्थापित एसआई विजय पासवान की हार्ट अटैक से मौत

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विजय पासवान की 37 वर्ष की उम्र में शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी

किशनगंज

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विजय पासवान की 37 वर्ष की उम्र में शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मृतक अवर निरीक्षक मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले थे. मृतक अवर निरीक्षक विजय पासवान प्रथम चरण की चुनाव ड्यूटी कर किशनगंज वायस लौटे थे. एसपी सागर कुमार ने अवर निरीक्षक की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि हार्ट अटैक से अवर निरीक्षक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. घटना अत्यंत दुखद है. किशनगंज पुलिस परिवार मृतक अवर निरीक्षक के परिवार के साथ है. मृतक अवर निरीक्षक बतौर सेक्टर अधिकारी के रूप में चुनाव ड्यूटी के बाद सुखानी थाना वापस लौटे थे. उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ जिसे सुखानी थाना की पुलिस ने इलाज के लिए 112 गाड़ी से ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव भागलपुर ले जाया जायेगा. मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दी जा चुकी है. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही होगा. घटना के बाद पूरा पुलिस परिवार गमगीन था. सुखानी थाना में पदस्थापित सहयोगी पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे स्वभाव के काफी सरल थे. थाना क्षेत्र के लोगों में भी उनका व्यवहार सबसे अलग होता था, मृतक अवर निरीक्षक काफी मिलनसार व्यक्ति थे. उनके निधन से हर कोई मर्माहत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >