91 प्रतिशत अंक के साथ शम्स तबरेज ने विज्ञान में प्राप्त किया दूसरा स्थान

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होते ही पोठिया प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल बन गया

पोठिया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होते ही पोठिया प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल बन गया. प्रोजेक्ट आज़ाद उच्च विद्यालय पोठिया के मेधावी छात्र मोहम्मद शम्स तबरेज़ ने साइंस संकाय में 455 अंक यानी 91 प्रतिशत हासिल कर जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया. चिल्हामाड़ी गांव के साधारण किसान परिवार से आने वाले शम्स तबरेज़ ने साबित कर दिया कि मेहनत और लक्ष्य साफ हो तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोकती. उनके पिता मोहम्मद शरीफ आलम खेतों में दिन भर मेहनत करते हैं, जबकि माता गुलनिहार बेगम घर संभालते हुए बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान देती हैं. स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ उन्होंने इकरा साइंस क्लासेज में भी नियमित तैयारी की. खासकर अमीन सर की मेहनत और रणनीति ने उन्हें कठिन विषयों में मजबूत बनाया. पिता मोहम्मद शरीफ आलम ने भावुक होते हुए कहा, हम खेत में मेहनत करते हैं ताकि बच्चे पढ़ सकें. माता गुलनिहार बेगम ने कहा, बचपन से ही पढ़ाई में तेज था. हमने हमेशा उसे हिम्मत दी. इकरा साइंस क्लासेज के शिक्षक अमीन सर ने कहा, शम्स बहुत अनुशासित छात्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >