453 अंक लाकर नूरी परवीन इंटर साइंस की बनी जिला टॉपर

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा की छात्रा नूरी परवीन ने इंटरमीडिएट साइंस में कुल 453 अंक लाकर यानि 90.60 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया

दिघलबैंक उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा की छात्रा नूरी परवीन ने इंटरमीडिएट साइंस में कुल 453 अंक लाकर यानि 90.60 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया. ग्रामीण परिवेश में पल बढ़कर वर्ग एक से लेकर 11वीं तक की पढ़ाई गांव के ही विद्यालय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा में पूरी लगन के साथ पढ़ाई कर जिला टॉप करने पर अभिभावकों, ग्रामीणों ने छात्रा को बधाई दी है. छात्रा नूरी परवीन के पिता गंधर्वडांगा हाट में एक छोटी सी किराना दुकान चलाते हैं. जबकि उनकी माता घर का कामकाज संभालती है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिराम कुमार ने बताया कि नूरी परवीन बचपन से पढ़ाई में तेज थी. विद्यालय के समीप छात्रा का घर होने से किसी भी दिन विद्यालय से अनुपस्थित नहीं रही. विद्यालय अवधि से बाद भी कभी किसी भी विषय में दिक्कत हो तो शिक्षकों ने बेहिचक पूछ लेती थीं. छात्रा ने कहा कि आगे वो इंजीनियरिंग की तैयारी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >