किशनगंज बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स संकाय में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोहागाड़ा की छात्रा नजमीन परवीन ने जिला टॉपर बनकर विद्यालय, परिवार व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है. नजमीन परवीन जो कि बाकली बस्ती, गांव या पोस्ट लोहागाड़ा की निवासी हैं ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. उनके पिता मोहम्मद नजमुल हक पेशे से राजमिस्त्री हैं, जबकि माता शबनम बेगम गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी बड़ी सफलता हासिल करना उनकी मेहनत और संघर्ष को दर्शाता है. विद्यालय के शिक्षक मज़हर सोनी एवं प्रधानशिक्षक नाहिद आलम ने छात्रा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नजमीन की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. नजमीन परवीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया है.
इंटर के आर्ट्स में नजसमीन परवीन बनी जिला टॉपर
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स संकाय में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोहागाड़ा की छात्रा नजमीन परवीन ने जिला टॉपर बनकर विद्यालय, परिवार व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है
