कटोरिया के कुरावा में सेवा दल कांवरियों की करेगा सेवा

कटोरिया के कुरावा में सेवा दल कांवरियों की करेगा सेवा

किशनगंज. बाबा धाम के रास्ते में बांका जिला के कटोरिया स्थित कुरावा गांव में बने किशनगंज सेवा सदन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी शिविर का उद्घाटन 11 जुलाई को होगा. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामग्री लेकर सेवा सदन के सदस्य मंगलवार की शाम किशनगंज से रवाना हुए. किशनगंज सेवा सदन के अध्यक्ष हनुमान श्रीमाल ने बताया कि सेवा शिविर का उद्घाटन 11 जुलाई को होगा. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जयसवाल द्वारा शिविर का उद्घाटन किया जायेगा. इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सचिव जुगल किशोर तोषनीवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे. हनुमान श्रीमाल ने बताया कि इस बार सेवा शिविर लगेगा जिसमें श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी शरबत, चाय, नाश्ता, भोजन व चिकित्सीय सेवा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी जायेगी. मंगलवार को किशनगंज सेवा सदन से रवाना होने से पूर्व सदन के पदाधिकारियों ने एवं सदस्यों ने बोल बम का जयकारा लगाया. इसके बाद किशनगंज सेवा सदन के लिए रवाना हुए. मौके पर सचिव शीत प्रसाद साहा कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुकेश साहा, प्रदीप गुप्ता, विनोद साहा, नीरज शर्मा, चंद्र भूषण, अभिषेक काला आदि मौजूद थे. अध्यक्ष हनुमान श्रीमाल ने किशनगंज सेवा सदन में कांवरियों को दी जा रही सेवा के बारे में विस्तार से चर्चा की. कहा कि यहां सेवा के साथ बाल संस्कार केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलाया जा रहा है. बच्चे शिक्षित हो रहे हैं. महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >