कोचाधामन से तीन नये युवा मैदान में

कोचाधामन विधानसभा से इस बार तीन युवा नेता अपने किस्मत को आजमा रहे हैं. कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र संख्या 55 से कोचाधामन प्रखण्ड के तीन युवा नेता विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना है

प्रतिनिधि, कोचाधामन कोचाधामन विधानसभा से इस बार तीन युवा नेता अपने किस्मत को आजमा रहे हैं. कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र संख्या 55 से कोचाधामन प्रखण्ड के तीन युवा नेता विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना है. जन स्वराज से मो सरवर आलम, इम्तियाज असफि उर्फ गुड्डू व अबु अफान फारूखी. अबु अफान फारूखी कभी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष हुआ करते थे तथा वर्तमान में दिल्ली हाइ कोर्ट में वकील है. वहीं सरवर आलम किशनगंज जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रहा है. बात करें इम्तियाज असफि गुड्डू पुर्व में प्रखंड के कठामठा पंचायत का मुखिया प्रतिनिधि के साथ निवर्तमान विधायक हाजी इजहार असफी का विधायक प्रतिनिधि रह चुका है. तीनों युवा नेता का अपने अपने क्षेत्र में प्रभाव भी है. इन दिनों तीनों युवा प्रत्याशी का चौक चौराहों में युवाओं में चर्चा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >