किशनगंज.आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को रेलवे स्टेशन व बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कर्मियों व बच्चों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके बाद कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई. वहीं किशनगंज रेलवे स्टेशन में पटाखे से सतर्कता को लेकर लोगों को जागरुक किया गया. यह बताया गया कि पटाखा जलाते समय सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित दीपावली मनाए. जरा से असावधानी आग लगी की घटना का कारण बन सकती है. अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए जा रहे है. यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
