किशनगंज बिहार बंगाल सीमा पर रामपुर चेकपोस्ट के पास बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग के दौरान आदर्श आचार संहिता के तहत कार से सात लाख 20 हजार रुपए नगदी जब्त किये गये है. शुक्रवार की रात किशनगंज के रहने वाले व्यक्ति से रुपए जब्त किए गए है. जांच में संबंधित व्यक्ति नगद राशि को ले कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. दरअसल पुलिस की टीम रामपुर चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी. तभी बंगाल की ओर से आ रही एक कार सवार को रुकवाया गया और कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से रुपए बरामद किए गया. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. पुलिस टीम के द्वारा राशि से संबंधित वैध कागजात या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद राशि को थाना लाया गया. जप्त राशि को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी थी. एसपी सागर कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के मद्देनजर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में चेक पोस्टों में वाहन जांच अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
