स्वर्णकार के घर में डकैती, 15 भरी चांदी व 15 हजार कैश की लूट

सदर थाना अंतर्गत पिछला पंचायत के पतलवा में बीती रात स्वर्णकार के घर में आठ से दस की संख्या में डकैतों ने धावा बोल दिया.

किशनगंज. सदर थाना अंतर्गत पिछला पंचायत के पतलवा में बीती रात स्वर्णकार के घर में आठ से दस की संख्या में डकैतों ने धावा बोल दिया. सोमवार की मध्यरात्रि को डकैत स्वर्णकार सत्यनारायण कर्मकार के घर में घुस गए और हथियार के बल पर गृहस्वामी को बंधक बनाकर घर में रखी लाखों रुपए की चांदी और नकद राशि लूट ली. डकैतों ने स्वर्णकार के घर से लगभग दस से पंद्रह भरी चांदी के जेवरात और 15 हजार रूपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसडीपीओ गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित गृहस्वामी से घटना की जानकारी ली. वहीं पीड़ित सत्यनारायण कर्मकार के फर्द बयान पर सदर थाना किशनगंज में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है. वहीं घटना के बाद उस रास्ते और आसपास के इलाकों के दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और उससे आरोपितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही लोगो से भी पूछताछ की जा रही है.

कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि कुछ अपराधी रात में सत्यनारायण कर्मकार के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस तफ्तीश कर रही है जल्द ही सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >