कोचाधामन कोचाधामन विधानसभा का टिकट नहीं मिलने से कोचाधामन एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जफर असलम ने पार्टी की सदस्यता और प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि कयादत की बात करने वाली एआईएमआईएम पार्टी धन्ना सेठों को टिकट देती है. किशनगंज में तीन आदमी पार्टी को हैक कर के टिकट वितरण में उम्मीदवारों से सौदा करते है. पैसे का खेल कर टिकट वितरण करते है. उन्होंने कहा कि वे 16 अगस्त 2015 में एआईएमआईएम से जुड़े थे. इससे पुर्व टेना चौक पर जफर असलम के समर्थकों सह पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखरुल ईमान तथा पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी माजिद हुसैन का पुतला दहन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
