Kishanganj, बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान भाड़े पर देना पड़ा भारी

बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान भाड़े पर देना पड़ा भारी

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट,

गरीब महिलाओं से लोन और घरेलू सामान दिलाने के नाम पर हुई कथित ठगी मामले में अब मकान मालिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने बिना सत्यापन के कार्यालय के लिए मकान किराये पर देने के आरोप में गृह स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, किरायेदारों ने इलाके में कार्यालय खोलकर महिलाओं को समूह से जोड़ना शुरू किया था. कम ब्याज पर लोन और आसान किस्तों में घरेलू सामान देने का भरोसा दिलाकर लोगों से हजारों रुपये जमा कराए गए. बाद में कार्यालय बंद मिला और संचालक फरार हो गए.

जांच के दौरान सामने आया कि मकान किराये पर देने से पहले किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था. पुलिस अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

इधर, पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >