Kishanganj, बंगाल से माफिया राज का खात्मा, अब विकास की बहेगी गंगा, पूर्व मंत्री
बंगाल से माफिया राज का खात्मा, अब विकास की बहेगी गंगा, पूर्व मंत्री
पौआखाली, किशनगंज से रणविजय की रिपोर्ट,
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता नौशाद आलम ने पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी. नवनियुक्त मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए नौशाद आलम ने उम्मीद जताई कि नई सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. उन्होंने कहा,उम्मीद है कि नई सरकार पश्चिम बंगाल में सभी वर्गों, समुदायों और धर्मों के लोगों के विकास और उत्थान के लिए काम करेगी. राज्य में शांति, सद्भाव और भाईचारे का माहौल कायम रहे, यही प्रदेश के हित में है. चुनाव के दौरान सबसे चर्चित रहे घुसपैठ के मुद्दे पर पूर्व मंत्री ने बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से समस्याओं का समाधान नहीं होता. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वास्तव में राज्य में घुसपैठ हुई है, तो सरकार को उन्हें चिन्हित कर बाहर निकालना चाहिए. इस संवैधानिक प्रक्रिया में उनका समर्थन हैं. लेकिन, उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी घुसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उछाला गया था, लेकिन आज तक एक भी घुसपैठिए की पहचान नहीं हो सकी है.