एसपी ने महिला थाने की लापरवाह अपर थानाध्यक्ष को किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक, किशनगंज ने महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष पुअनि सुधा कुमारी को निलंबित कर दिया है

किशनगंज.

पुलिस अधीक्षक, किशनगंज ने महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष पुअनि सुधा कुमारी को निलंबित कर दिया है. उन पर लंबित कांडों का ससमय निष्पादन नहीं करने, न्यायालय में ससमय कांड दैनिकी नहीं भेजने, गंभीर प्रकृति के कांडों को लंबित रखने व कांड के अनुसंधान में शिथिलता व लापरवाही बरतने का आरोप है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि सुधा कुमारी ने न्यायालय में भेजे जाने वाले कांड दैनिकी को निर्देश के बावजूद ससमय नहीं भेजा. उनके पास 8 माह के दौरान 21 कांड में मात्र 2 कांड का ही निष्पादन किया गया है, जबकि उनके पास काफी कांड अनुसंधान हेतु लंबित हैं. किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता, अनुशासनहीनता अथवा भ्रष्ट-संदिग्ध आचरण के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनायी गयी है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी-कर्मी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >