सुरक्षा कर्मियों का रेन्डमनाइजेशन संपन्न

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त शनिवार को समाहरणालय में पुलिस बल का रेन्डमनाइजेशन कार्य संपन्न किया गया

किशनगंज

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त शनिवार को समाहरणालय में पुलिस बल का रेन्डमनाइजेशन कार्य संपन्न किया गया. यह प्रक्रिया प्रेक्षक, डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार की उपस्थिति में की गई. रेन्डमनाइजेशन में महिला व पुरुष दोनों पुलिस बलों का समावेश किया गया. यह प्रक्रिया क्रमशः बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज व कोचाधामन विधानसभा क्षेत्रों के लिए की गई. प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि तैनात किए जाने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी केवल लॉ एंड ऑर्डर व सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करेंगे. रेन्डमाइजेशन की तकनीकी प्रक्रिया जिला सूचना पदाधिकारी सिराजुल हसन द्वारा सम्पन्न करायी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >