बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को ले पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय (2nd) रेंडमाइजेशन आज जिला पदाधिकारी विशाल राज के कार्यालय वेश्म में संपन्न हुआ.

किशनगंज.बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय (2nd) रेंडमाइजेशन आज जिला पदाधिकारी विशाल राज के कार्यालय वेश्म में संपन्न हुआ. रेंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया में किशनगंज जिले के सभी 1366 मतदान केंद्रों के लिए कुल 1647 पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है. इनमें सामान्य पार्टी, महिला पार्टी, दिव्यांग पार्टी एवं यूथ पार्टी शामिल हैं. इन पार्टियों में कुल 6588 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही 200 माइक्रो ऑब्जर्वर की भी नियुक्ति की गई है, जिनका रेंडमाइजेशन शुकवार को किया गया. इस अवसर पर चारों विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षक 54-किशनगंजमनोज कुमार मीना, 53-ठाकुरगंज श्रवण प्रमोद हार्डिकर, 52-बहादुरगंज वैभव श्रीवास्तव, 55-कोचाधामन अवधेश कुमार तिवारी उपस्थित थे. रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी विशाल राज, निर्वाची पदाधिकारी, 53 ठाकुरगंज- सह – उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, निर्वाची पदाधिकारी, 55 कोचाधामन – सह – एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, निर्वाची पदाधिकारी, 54 किशनगंज – सह – अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, 52 बहादुरगंज – सह – डीसीएलआर शिवशंकर पासवान, नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्रीमती सुनीता कुमारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती परवीन जहां सहित डीआईओ सिराजुल हसन, मनोज कुमार (कार्मिक कोषांग) एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. रेंडमाइजेशन की तकनीकी प्रक्रिया डीआईओ सिराजुल हसन के द्वारा सम्पन्न की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >