बिहार के 2 लोक सेवकों पर EOU का शिकंजा, 12 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी

Raid In Bihar: ईओयू ने बिहार के 2 लोक सेवकों पर शिकंजा कसा है. राज्य के 12 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. दोनों लोक सेवकों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. ईओयू की अचानक छापेमारी से हड़कंप मचा है.

Raid In Bihar: बिहार के दो लोक सेवकों के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है. राज्य में लगातार भ्रष्ट अफसरों पर शिकंजा कसा जा रहा है. ऐसे में मंगलवार को ईओयू ने कार्रवाई की और 12 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

इन दो लोक सेवकों के ठिकाने पर छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किशनगंज) गौतम कुमार के 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. गौतम कुमार पर 1 करोड़ 94 लाख 9 हजार 244 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इनके पटना, पूर्णिया और किशनगंज जिले में अलग-अलग ठिकानों पर की जा रही है.

इसके अलावा DRDA (सहरसा) वैभव कुमार के भी 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है. वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर और सहरसा के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

भागलपुर में भी हुई थी छापेमारी

इससे पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की नौ सदस्यीय टीम ने भी बड़ी कार्रवाई की थी. सोमवार को सदर एसडीएम कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में निम्न वर्गीय लिपिक मयंक कुमार और स्टेनोग्राफर प्रेम कुमार शामिल हैं. दोनों के पास से टीम ने घूस में ली गई 70 हजार रुपए नकद भी बरामद किया है.

24 मार्च को भी हुई थी छापेमारी

24 मार्च को विशेष निगरानी इकाई ने शिवहर के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया और कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. बृजेश कुमार पर अलग-अलग पदों पर रहते हुए लगभग 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था.

Also Read: पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए कमेटी गठित, जानिए कब होगी पहली बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >