छठ घाट पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर तैयार तेज

छठ पूजा को लेकर शनिवार को पौआखाली नगर के जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने छठ घाटों का निरीक्षण किया

पौआखाली छठ पूजा को लेकर शनिवार को पौआखाली नगर के जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने छठ घाटों का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने थानाक्षेत्र के विभिन्न छठघाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. वहीं नगर के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू एवम उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबूनसर आलम ने छठ पर्व समिति के सदस्यों संग नगर के सबसे प्रमुख और अधिकतम भीड़ भाड़ वाले पबना छठघाट पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासनिक तौर पर हो रहे इंतजाम का जायजा लिया. इस दौरान छठ घाट की स्वच्छता से लेकर टेंट आदि के निर्माण को लेकर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. दोनों प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में पबना छठघाट का एक अलग महत्व है यह काफी प्रसिद्ध छठघाट है जिसकी साज सजावट से लेकर श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधा इंतजाम उपलब्ध कराए जाएंगे. दंड प्रणाम देने वाले श्रद्धालुओं एवम छठ व्रतियों के लिए मुख्य सड़क से घाट तक पहुंचने के लिए मार्ग को सुगम बनाया जा रहा है. घाट पर पर्याप्त रौशनी, चेंजिंग रूम, वॉच टॉवर, यूरिनल, प्रशासन व आम श्रद्धालुओं के बैठने हेतु टेंट की व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी आदि की भी व्यवस्था की जा रही है. पबना, मीरभिट्ठा, नयागंज आदि जगहों में छठ व्रतियों और छठ पूजा देखने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. इस दौरान सुधीर यादव, पवन पाठक, संजीव साह, अजय गुप्ता, रंजित शर्मा, कुणाल सिन्हा, सोनू राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >