मेहनत को मिलेगा सम्मान, प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन

Prabhat Khabar Pratibha Samman: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 30 जून को किशनगंज में होगा. सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

किशनगंज से रिपोर्ट:

Prabhat Khabar Pratibha Samman: प्रतिभा को पहचान और मेहनत को सम्मान देने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रभात खबर एक बार फिर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन करने जा रहा है. 30 जून को आयोजित होने वाले इस समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

मेधावियों के लिए बनेगा प्रेरणा का मंच

पूर्वपाली रोड स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला यह समारोह उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का मंच बनेगा, जिन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं. सम्मान के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा जाएगा और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा.

इन विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

समारोह में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. वहीं बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान मिलेगा.

ऑनलाइन और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा

समारोह में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को समाचार पत्र में प्रकाशित क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पाया है, उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर सुबह 10 बजे से निःशुल्क ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

रजिस्ट्रेशन के समय विद्यार्थियों को अपना सत्यापित अंकपत्र (मार्कशीट) की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा.

मेहनत और सफलता का होगा सम्मान

प्रभात खबर का यह आयोजन केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हजारों छात्र-छात्राओं को यह संदेश देना भी है कि लगन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. यह सम्मान समारोह नई पीढ़ी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करेगा.

और पढ़ें: बारिश की बूंदों के बीच जिंदगी की रफ्तार, चाय बागानों में नहीं थमे मेहनतकश हाथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >