मौलानापाड़ा के पास रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर कुचलने से नहीं हो सकी पहचान

किशनगंज के मौलानापाड़ा गांव के पास रेल ट्रैक पर रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kishanganj News: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल के अधीन अलुवाबाड़ी रोड-एनजेपी मुख्य रेलखंड पर मौलानापाड़ा गांव के समीप रविवार की तड़के एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेल ट्रैक पर मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फोटो- शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

रेल ट्रैक पर शव मिलने से मची सनसनी

रविवार सुबह रेल ट्रैक पर शव मिलने की सूचना के बाद मौलानापाड़ा सहित आसपास के कई गांवों के लोग घटनास्थल पर जुट गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

सिर बुरी तरह कुचला, नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया है, जिसके कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी. आसपास मौजूद लोगों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार और अलुवाबाड़ी रेल थाना की जीआरपी टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

Kishanganj News: थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि रेल ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >