निगरानी को लेकर सादे पोशाक में होगी पुलिस कि तैनाती: डीआईजी

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल शुक्रवार को किशनगंज पहुंचे. एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया

किशनगंज पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल शुक्रवार को किशनगंज पहुंचे. एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया. वही एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद डीआईजी ने एसपी सागर कुमार के साथ बैठक की. बैठक में सभी डीएसपी व इंस्पेक्टर शामिल हुए. शुक्रवार को किशनगंज पहुंचे डीआईजी ने नियमानुसार नियमित जांच के तहत क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की पड़ताल की. डीआईजी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. चिन्हित बूथों में अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. अभी अर्द्धसैनिक बलों की आठ कम्पनियां किशनगंज पहुंची है. एरिया में कुछ ऐसे इलाके है जहां वाहनों को जाने में दिक्कत होती है, ऐसे स्थानों को देखा जा रहा है जहां वाहनों के पहुंचने की व्यवस्था की जा सके. चुनाव में नांव के परिचालन को भी देखा जा रहा है. बंगाल के बदमाशों की सूची का आदान-प्रदान किया जाएगा. एसएसबी के साथ फ्लैग मार्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए कई स्थानों में सादी वर्दी में भी पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. साथ ही गंभीर कांडों से जुड़े केसों की भी समीक्षा की जा रही है. लुट, डकैती जैसे गंभीर मामलों से जुड़े केसों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जा रही है. बॉर्डर एरिया को लेकर एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर पुलिस के द्वारा सीमा क्षेत्रों की गश्ती की जा रही है. कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया गया. बैठक में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >