टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार, कई मामले निष्पादित

सरकार की पहल से जनता दरबार का आयोजन किया गया जाता है. जनता दरबार में लोगों के समस्या का त्वरित समाधान मिलता है. अंचल में लगे जनता दरबार में भूमि विवाद संंबंधित मामले का निष्पादन किया जाता है.

शनिवार को भूमि संबंधी जनसमस्याओं एवं जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि विवाद, सीमांकन, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि संबंधी जनसमस्याओं एवं जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी शशि कुमार ने की. इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि विवाद, सीमांकन, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. जनसुनवाई कार्यक्रम में हल्का कर्मचारी विशाल कुमार, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी तथा अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे. जनता दरबार के दौरान प्राप्त मामलों में से पांच भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को तत्काल राहत मिली. वहीं कुछ नए आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनकी जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया.अंचल अधिकारी शशि कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सरल एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराना है. शेष लंबित मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >