पुलिस ने घर से बरामद किया लॉटरी के कई टिकट

सदर पुलिस ने घर में अवैध लॉटरी टिकट रखे जाने की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा स्थित एक घर में छापेमारी की

किशनगंज. सदर पुलिस ने घर में अवैध लॉटरी टिकट रखे जाने की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा स्थित एक घर में छापेमारी की. जिसमें 16375 लॉटरी टिकट बरामद किया गया. वहीं आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने रूईधासा वार्ड संख्या 23 स्थित समशेर के घर पर अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री की जा रही है. एसपी सागर कुमार के अनुश्रवण में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने छापेमारी कर यह सफलता प्राप्त किया. मामले में समशेर के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >