बहादुरगंज पुलिस ने कार से 185 लीटर शराब किया बरामद, दो तस्कर गिफ्तार

शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान के बीच बहादुरगंज पुलिस ने बुधवार को स्विफ्ट डिजायर वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 185 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है

बहादुरगंज शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान के बीच बहादुरगंज पुलिस ने बुधवार को स्विफ्ट डिजायर वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 185 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है. एनएच 327ई पर वाहन जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने धंधे में संलिप्त वाहन डीएल8सीपी-8555 नंबर की डिजायर कार हाथ लगी है. इस बीच पुलिस ने धंधे में शामिल गेंग के दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है. जबकि वाहन में सवार चालक घटना स्थल से भाग निकलने में सफल रहे. पुलिस गिरफ्त में आये तस्कर 24 वर्षीय नितेश साह व 25 वर्षीय मुकेश महतो दरभंगा जिला के हथौड़ी के निवासी है. बताया जाता है कि वाहन पुलिस को देखकर चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर भागने लगा. तलाशी में कार की डिक्की में महज एक बोतल शराब मिलने पर वाहन को थाना लाया गया. जब थाने में वाहन की तलाशी ली गयी तो दोनों लाइट एवं पिछले सीट के भीतर बने बॉक्स के अंदर सैंकड़ों बोतल शराब भरा पड़ा था. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने माल बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब पश्चिम बंगाल से ठाकुरगंज-बहादुरगंज होते हुए दरभंगा जाने की फिराक में था. परंतु पुलिसिया धमक के चलते गैंग के तस्करों का मंसूबा धरा का धरा ही रह गया. बहादुरगंज पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन एवम आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >