किशनगंज. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता को लेकर जिला के सभी चेकपोस्ट, गलगलिया चेकपोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान शक के आधार पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया. साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
