ठाकुरगंज पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

ठाकुरगंज पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत विगत दिनों में 33 वाहनों से 21 हजार रूपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है.

ठाकुरगंज.ठाकुरगंज पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत विगत दिनों में 33 वाहनों से 21 हजार रूपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है. थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि त्योहारों के मौसम में झपटमार व बाइक छिनतई गिरोह अधिक सक्रिय हो जाते हैं. इसलिए दिन व रात्रि समय बंगाल सीमा से सटे इलाकों के साथ विभिन्न चौक- चौराहों पर निरंतर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.इसके अलावा बिना यातायात के नियमो के सफर करने वाले वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है.जिसके कारण जुर्माना के साथ लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है.ताकि लोग सुरक्षित सफर करे जिससे वे भी सुरक्षित रह सके.आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >