कोचाधामन शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया. यह फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में डेरामारी,धनपुरा से चल कर जनता कन्हैयाबाड़ी मार्केट तक गया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह और धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार ने शांति पूर्ण वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए जाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु साथ ही लोगों को निर्भीक होकर मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेना की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
