पांच वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत आजमानतीय वारंट के पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है.

पोठिया.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. इसी क्रम में पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत आजमानतीय वारंट के पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने छापेमारी कर पानबाड़ा निवासी 58 वर्षीय तमीजुद्दीन, बुधरा आदिवासी टोला निवासी 40 वर्षीय राजू हांसदा, मातिगाड़ा तैयबपुर निवासी 32 वर्षीय झनटू गुहा, बाभानगांव निवासी जमालु उर्फ जमालुद्दीन और जलालु उर्फ जलालुद्दीन को विधिवत गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का पालन कराना और फरार आरोपियों को पकड़ना अभियान का प्रमुख लक्ष्य है. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है ताकि चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे. स्थानीय लोगों ने पोठिया पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस लगातार सक्रिय है और इससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >