बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ले रही जायजा

किशनगंज पुलिस लगातार जिले के विभिन्न बैंकों के बाहर व अंदर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल कर रही है.

किशनगंज.किशनगंज पुलिस लगातार जिले के विभिन्न बैंकों के बाहर व अंदर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल कर रही है. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम के साथ जांच की जा रही है. पुलिस ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर जानकारी ली. इस दौरान बड़े निकासी से पूर्व इसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया. शाखा की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी ली. बैंक के गार्ड को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बैंक के अंदर आने वालों के कागजात की जांच करें. अगर कोई संदिग्ध लगे तो पहचान पत्र देखें और तुरंत ही पुलिस को सूचना दें. एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि बैंकों के आसपास भटकने वाले संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलग अलग टीम का गठन किया गया है. पूरे जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में सुरक्षा की पड़ताल की जा रही है. एहतियातन बैंक आने वालों लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है.

उत्पाद विभाग 10 लोगों को किया गिरफ्तार

किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बुधवार की शाम शराब पीने व शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया. अभियान में अलग अलग स्थानों से दस लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसमें फरिंगोला से आठ लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया. सभी एक ही वाहन में सवार थे. बंगाल की ओर से आ रहे थे. वही शराब पीने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया. इसके अलावे गलगलिया चेक पोस्ट, रामपुर चेक पोस्ट व अन्य स्थानों में अभियान चलाया गया. कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >