पतलवा डकैती कांड में पुलिस लगातार कर रही कर छापेमारी

सदर थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत के पतलवा गांव में स्वर्णकार के घर हुई डकैती मामले को ले पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी जारी है.

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत के पतलवा गांव में स्वर्णकार के घर हुई डकैती मामले को ले पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी जारी है. पुलिस उद्भेदन की दिशा में कार्रवाई कर रही है. एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम के द्वारा लगातार संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. एसपी भी पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं. घटना को लेकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध किशनगंज सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. घटना के उद्भेदन के लिए तकनीकी सेल भी लगातार कार्य कर रहा है. पुलिस की टीम ने बुधवार को भी कुछ स्थानों में छापेमारी की है. घटना स्थल से बंगाल की दूरी महज 500 मीटर है. बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस बंगाल पुलिस व पास के जिलों की पुलिस से संपर्क साध रही है. घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की उम्र 25 से 35 के बीच की बतायी जाती है. बदमाशों ने गृहस्वामी के साथ मारपीट भी की थी. इतना ही नहीं घर के अंदर प्रवेश करते ही बदमाशों ने घर के सदस्यों को घर के एक कमरे में बंद कर दिया था. इसके बाद घर में रखे सामनों की खोजबीन करने लगे थे. गृह स्वामी के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के गग्रामीणों ने हौसला भी दिखाया था लेकिन बदमाशों की संख्या ज्यादा होने के कारण ग्रामीण भी घबरा गए थे. एसपी सागर कुमार ने बताया कि पिछला पंचायत में हुई डकैती की घटना के उद्भेदन की दिशा में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है जो गिरोह शामिल है उसे डिटेक्ट करने में पुलिस लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >