भारत-नेपाल सीमा पर चुनाव की तैयारी, एसएसबी, पुलिस व नेपाल पुलिस ने की संयुक्त बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. इसी क्रम में 12वीं बटालियन एसएसबी की सीमा चौकी फतेहपुर में एक संयुक्त समन्वय बैठक का आयोजन किया गया.

एसएसबी, पुलिस और एपीएफ नेपाल के अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक, सीमा पार से होने वाली तस्करी पर रोक लगाने पर हुई चर्चा टेढ़ागाछ. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. इसी क्रम में 12वीं बटालियन एसएसबी की सीमा चौकी फतेहपुर में एक संयुक्त समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एसएसबी के सहायक कमांडेंट जगदेव सिंह ने की.बैठक में भारत और नेपाल के विभिन्न सुरक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया. भारतीय पक्ष से बहादुरगंज पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार, थानाध्यक्ष मो इजहार आलम, फतेहपुर थानाध्यक्ष सृष्टि कुमारी, बीबीगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक उत्कर्ष कुमार शामिल थे. वहीं, नेपाली पक्ष से नेपाल एपीएफ (सशस्त्र प्रहरी बल) प्रभारी गौरीगंज डीएसपी सुमन थापा और नेपाल पुलिस गौरीगंज प्रभारी निरीक्षक भुवन बाबू खड़का मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव, विशेषकर विधानसभा क्षेत्र संख्या 52 बहादुरगंज में 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई. भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अवांछित तत्वों की आवाजाही, मादक पदार्थों की तस्करी और शस्त्रों की तस्करी जैसी संभावित गतिविधियों को रोकने के लिए रणनीति बनाई गई.बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्रों में नियमित संयुक्त गश्त (ज्वाइंट पेट्रोलिंग), निगरानी व खुफिया सूचना साझा करने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा. साथ ही सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए दोनों देशों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच तालमेल को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा.बैठक के उपरांत अधिकारियों की उपस्थिति में सीमा स्तम्भ संख्या 151 से 150/03 तक एक विशेष संयुक्त गश्त (स्पेशल ज्वाइंट पेट्रोलिंग) की गई. इस दौरान भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई और दोनों पक्षों ने सीमावर्ती इलाकों में चौकसी को और सख्त करने का भरोसा जताया.बैठक में मौजूद अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे चुनाव के दौरान शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >