किशनगंज किशनगंज सदर थाना सहित जिले के थानों में शनिवार को जमीन विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया. सदर थाना में भी जनता दरबार लगाया गया. जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंचे थे. जिसमें पुराने दो मामलों में सुनवाई हुई. साथ ही नए मामले में भी सुनवाई हुई. वहीं अन्य मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई. अंचल के कर्मी व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था. कुछ मामलों में सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कारण भी, दूसरी तिथि दी गई. पूर्व में जो आवेदन पड़े थे उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
