इंदरपुर गांव में पक्की सड़क को तरस रहे लोग

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के छतरगाछ पंचायत स्थित इंदरपुर गांव के ग्रामीण आजादी के इतने वर्षों वर्ष बाद भी एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहे है.

पोठिया.पोठिया प्रखंड क्षेत्र के छतरगाछ पंचायत स्थित इंदरपुर गांव के ग्रामीण आजादी के इतने वर्षों वर्ष बाद भी एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहे है. ग्रामीण अपनी इस मांग को कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सामने रख चुके है,लेकिन आज तक पक्की सड़क नहीं बन पायी है. बताते चलें कि यहां के ग्रामीणों के लिए सिर्फ सड़क का अभाव ही एक मात्र समस्या नही है बल्कि बरसरत में पानी निकासी की सुविधा तक उपलब्ध नही है.यही कारण है कि बरसात के दिनों में ग्रामीणों का सीधा संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली कच्ची सड़क के दोनों तरफ बरसात का पानी जमा हो जाता है जिस कारण कच्ची सड़क भी दलदल का रूप ले लेती है. पक्की सड़क व अन्य मूलभूत सुविधा नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों का जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >